Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*सरस्वती सायकिल योजना के तहत में 60 छात्राओं को मिला निःशुल्क सायकल*

*विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में तहसीलपारा विद्यालय में संपन्न हुआ कार्यक्रम*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 08 दिसम्बर 2025*

राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत निःशुल्क सायकिल प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी आज कोंडागांव तहसीलपारा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यालय के 60 छात्राओं को सायकल वितरित किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेण्डी ने विद्यार्थियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान पेड़ लगाने और उस पौधे की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री दीपेश अरोरा, गोपाल दीक्षित, जितेन्द्र सुराना, जैनेन्द्र ठाकुर, संतोष पात्र, सुश्री सोनामणि, हर्ष वीर सिंह, सखा कोर्राम, सुषमा खोबरागड़े, असलम खान, संतोष सिंह, महेन्द्र पारख सहित जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles