Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, 6 नक्सली मारे गए*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर/बीजापुर 26 अप्रैल 2025*

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की फोर्स ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। ये ऑपरेशन नक्सलियों के टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (TCOC) के दौरान चलाया जा रहा है।

अब तक की कार्रवाई में 6 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। जंगल और पहाड़ियों में फोर्स पैदल चलकर ऑपरेशन कर रही है। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बस्तर के IG सुंदरराज पी. ने इसे नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई बताया है। सूत्रों के अनुसार, करीब 200 नक्सली पहाड़ों पर मुकाबले की तैयारी में हैं। हालांकि, नक्सलियों के पास राशन की कमी बताई जा रही है। संभावना है कि यह ऑपरेशन 15 दिन से ज्यादा चल सकता है।

*नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर चल रहे नक्सली अभियान को तत्काल रोकने जारी किया पर्चा*

नक्सलियों ने छत्तीसगढ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर चल रहे बड़े नक्सली विरोधी अभियान को तत्काल रोकने की मांग की है। नक्सल संगठन की उत्तर-पश्चिम बस्तर डिविजन के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कर यह अपील की है। नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में कहा गया है कि इस ऑपरेशन से आदिवासी क्षेत्रों में भय और अशांति का माहौल है। नक्सलियों ने अपने बयान में सरकार से शांति वार्ता के लिए आगे आने की बात भी कही है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीरता दिखाए और बातचीत की पहल करे, तो वे भी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने को तैयार हैं। नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट मे कहा गया है कि हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनाये, अनुकूल माहौल बनावे, इस रास्ते से सकारात्मक नतीजा निकलेंगे। बंदूक के बल पर समस्या का समाधान के लिए सरकार द्वारा अमल किये जा रहे कगार सैनिक अभियान को एक महीने के लिए स्थगित करें। हमारे इस अपील पर सरकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया का उम्मीद के साथ हम प्रतीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर पिछले चार दिनों से सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान जारी है, जिसमें नक्सलियों की तलाश और दबाव बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं, इसी के विरोध में यह बयान सामने आया है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles