WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*भाजपा सरकार के पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब हैं 2500 पशुधन दुर्घटना भूख से हुई मौत सरकार गौरक्षा मे नाकामयाब है– मोहन मरकाम*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

स्थानीय भाजपा नेताओं एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कोंडागांव मे जुआ सट्टा का कारोबार जोरों पर—मोहन मरकाम

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 1 अक्टूबर 2025*

कोंडागांव – कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता आयोजित किया प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कहा भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है। विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई। गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायो के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है। दो साल में गांवो और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गो वंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहा गई? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई। खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महा पाप हो रहा गायों की तस्करी हो रही गाय स्लाटर हाउस भेजी जा रही। मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया। बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियो से चंदा लिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है। सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें। सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुनः शुरू करें। गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।

*कोंडागांव मे जुआ सट्टा अवैध शराब का कारोबार जोरों पर*

स्थानीय प्रशासन एवं भाजपा जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला करते मोहन मरकाम ने कहा भाजपा सरकार मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्थानीय प्रशासन के सह पर जुआ सट्टा व अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है पिछले भाजपा सरकार मे कोंडागांव को जुआ सट्टा का गढ़ बनाया गया था जो की वर्तमान सरकार मे पुनः कोंडागांव को जुआ सेंटर के नाम पर प्रसिद्धि दिलाने का काम भाजपा के नेता कार्यकर्ता कर रहे हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवचंद मतलाम,जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,प्रदेश सचिव सकुर खान,प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, सोशल मीडिया प्रभारी गीतेश बघेल मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles