WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*1 करोड़ से ज्यादा की 30 हजार लीटर शराब की गई नष्ट, 7 शराब तस्कर गिरफ्तार, ऐसे पकड़े गये अपराधी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,बस्तर/जगदलपुर 24 अगस्त 2025*

बस्तर: – छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाके बस्तर में शराब तस्कर सक्रिय हैं. लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं. एक ओर पुलिस जब्त शराब को नष्ट कर रही है. दूसरी ओर अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार भी कर रही है. शुक्रवार को बस्तर पुलिस ने शराब तस्करी और शराब नष्टीकरण दोनों ही किया.

30 हजार लीटर पर चला बुलडोजर: बस्तर ASP बस्तर माहेश्वर नाग ने बताया कि जिले के सभी थानों से लगभग 30 हजार लीटर अंग्रेजी और देसी शराब अलग अलग मामलों में जब्त की गई. जो काफी दिनों से मालखाने में रखी हुई थी. जिसके बाद जिला स्तरीय शराब नष्टीकरण समिति ने शराब नष्ट करने का निर्णय लिया. शराब को बकावंड थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके में नष्ट किया गया. शराब की बोटल पर पहले बुलडोजर चलाया गया. इसके बाद क्रेन से गड्ढा खोदकर नष्ट शराब और टूटी हुई बोतल को उसमें डालकर ऊपर से मिट्टी भरी गई.

1 करोड़ से ज्यादा की शराब पर कार्रवाई: शराब नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान एसपी, एसडीएम मौजूद रहे. अधिकारियों और पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में 30 हजार लीटर शराब, जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ से ज्यादा है उसे नष्ट किया गया. नष्टीकरण शराब में 4398 लीटर देसी व 26237 लीटर विदेशी शराब शामिल है.

एएसपी ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब रखने के कारण मालाखाना भर गया था. शराब नष्टीकरण के बाद अब मालाखाना में काफी जगह है, जिससे थाना का संचालन भी अच्छे से किया जा सकता है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नष्ट की गई शराब में छत्तीसगढ़, एमपी और ओडिशा की शराब थी. बस्तर एएसपी माहेश्वर नाग ने कहा कि बाकी बची हुई शराब को भी जल्द नष्ट किया जाएगा.

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles