Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*बस्तर जिले की 271 स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास लगेगा, 17 हजार बच्चे होंगे लाभांन्वित*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 16 सितम्बर 2025*

जगदलपुर। बस्तर जिले की 271 स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास लगेगी । संपर्क स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत अब बच्चे स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इस स्मार्ट क्लासेस से बस्तर जिले के कुल 17 हजार बच्चों को सीधे लाभ मिलेगा। राज्य सरकार और संपर्क स्कूल फाउंडेशन साथ मिलकर ये व्यवस्था कर रही है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है । दरअसल इस योजना के अंतर्गत चयनित सभी स्कूलों को निशुल्क टीवी सेट और संपर्क टीवी स्मार्ट स्कूल किट दिया जाएगा ।
बस्तर के स्कूलों में संपर्क टीवी डिवाइस, स्मार्ट शाला ऐप, गणित, अंग्रेजी किट, और एक हज़ार से अधिक घंटे का ऑफलाइन कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। इंटरैक्टिव और खेल-आधारित शिक्षा, 2700 वीडियो, 30 हजार से अधिक गेमिफाइड प्रश्न और 100+ विज्ञान प्रयोग बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाएंगे। 120 शिक्षकों को एससीईआरटी और एनआईपीयूएन भारत लक्ष्यों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा । जिले के 120 शिक्षकों को आधुनिक टीचिंग-लर्निंग मटीरियल (ञ्जरुरू) और प्रभावी शिक्षण पद्धति से प्रशिक्षित किया जाएगा । इससे बच्चों को पढ़ाई खेल-खेल में रोचक और इंटरैक्टिव होगी। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणित और अंग्रेजी कौशल में सुधार आएगा। दूरदराज के स्कूलों में भी ऑफलाइन कंटेंट के माध्यम से शिक्षा की उपलब्धता होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के 33 जिलों के लगभग 50 हजार स्कूलों में 36 लाख से अधिक बच्चों को लाभ देने का प्रयास है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles