Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

निर्वाचन कार्य के दौरान ड्यूटी में लगाए गए 195 सुरक्षाकर्मियों ने किया डाक मतपत्र से मतदान


कोंडागांव, 25 अप्रैल 2024–विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव पर्व में कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की गई, जिससे वे मतदान के दिन पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान में सहयोग प्रदान कर सकें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के नेतृत्व में सुरक्षाबल के जवानों के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए लगातार सुविधा केन्द्रों की स्थापना करते हुए मतदान का अवसर प्रदान किया गया। कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के आवेदन प्रदान करने वाले 318 सुरक्षा बल के जवानों में से अब तक 195 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles