WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम सहित जनप्रतिनिधियों ने विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

फरसगांव/कोण्डागांव, 11 मार्च 2024–फरसगांव में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 120 जोड़ो का विवाह विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस अवसर पर 120 दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गयी। जिसमें परिजनों के साथ जनप्रतिनिधि और फरसगांव के नागरिक भी बाराती बन कर नाचते दिखाई दिए। जिनका पूरे रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में विधायक द्वारा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों को विवाह के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता था। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती थी और वह कर्ज के जाल में फंस जाते थे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत सामूहिक विवाह द्वारा निर्धन परिवारों का विवाह अब निःशुल्क कराया जा रहा है। जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं परिजनों को समाज के लोगों को भी सामुदायिक विवाह के लिए प्रेरित करने हेतु कहा।
उन्होने नव दम्पत्तियों को उपहारों का भी वितरण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शिशकुमारी चेनाप, उपाध्यक्ष सुखलाल मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश राम दुग्गा, नगर पंचायत अध्यक्ष केशकाल रोशन जमील खान, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एके बिस्वाल, परियोजना अधिकारी दीपेश बघेल एवं पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने उपस्थित हुए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles