WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

गाजे बाजे के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कोण्डागांव के विकासनगर स्टेडियम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

कोंडागांव,03 फरवरी 2024–कोण्डागांव जिला मुख्यालय के विकासनगर स्टेडियम में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 120 जोड़ो का विवाह विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव परियोजना से 30, मर्दापाल से 30, बयानार से 30 तथा माकड़ी से 30 जोड़ो ने विवाह किया। इस अवसर पर 120 दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ विकासनगर स्टेडियम पहुंची। बारात में परिजनों के साथ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी बाराती बन कर नाचते दिखाई दिए। जिनका परिजनों के द्वारा पूरी रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में गायत्री पद्धति से प्रसिद्ध पंडित महाप्राण द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी भी कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों को विवाह के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता था। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती थी और वह कर्ज के जाल में फंस जाते थे। माता-पिता द्वारा जमीन तक गिरवी रख दी जाती थी। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गई थी। आज परिस्थितियों बदल गई हैं। सामूहिक विवाह द्वारा निर्धन परिवारों का विवाह अब निःशुल्क कराया जा रहा है। जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं परिजनों को समाज के लोगों को भी सामुदायिक विवाह के लिए प्रेरित करने हेतु कहा।

उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं आयीं महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में लिए गए फैसले के तहत महतारी वंदन योजना तहत लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिसके तहत प्रत्येक महिला को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को प्रदान की जाएगी। उन्होने दम्पत्तियों को उपहारों का भी वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष भगवती पटेल, सदस्य बाल सिंह बघेल, रमिला मरकाम, रेशमा दीवान, पार्षद अंकुश जैन, जनप्रतिनिधि मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रतोष त्रिपाठी, नागेश देवांगन, मनोहर साहू, संतोष नाग, आर के जैन, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एके बिस्वाल, समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने उपस्थित हुए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles