WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांव

*10 लाख का इनामी माओवादी मारा गया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर/जगदलपुर 8 जुलाई 2025*

बीजापुर : शनिवार को नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान पूरी कर ली गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारा गया माओवादी माओवादियों की मिलिट्री कंपनी से जुड़ा हुआ स्नाइपर था, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है। कन्ना जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टाराम गांव का निवासी था और सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य माओवादी सामग्री भी बरामद की गई है। सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि मारा गया माओवादी लंबे समय से क्षेत्र में हिंसक वारदातों में सक्रिय था और सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल रहा है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। इस बीच, बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव में बीती रात माओवादियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने गांव के पूर्व सरपंच और वर्तमान वार्ड पंच विजय जव्वा की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी है। हत्या के बाद माओवादियों ने उनका शव गांव के मुख्य रास्ते पर फेंक दिया, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि माओवादियों ने जनअदालत लगाकर यह हत्या की है। इस बीच सीतापुर का काराबेल चौक में सीएएफ के बलिदानी जवान कृष्णनाथ किंडो की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो एवं बलिदानी जवान के स्वजनों ने किया। इसके साथ ही अब काराबेल चौक बलिदानी कृष्णनाथ किंडो चौक के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि वर्ष 2017 में बस्तर के कोंडागांव जिले के मर्दापाल में हुई नक्सली मुठभेड़ के दौरान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ आरक्षक कृष्णनाथ किंडो वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस अवसर पर बलिदान जवान के स्वजन, पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

*मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की शिनाख्त 8 लाख का इनामी स्नाइपर सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई*

नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 4 जुलाई को हुई मुठभेड़ में एक पुरूष नक्सली का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त नक्सलियों के स्नाइपर 8 लाख का इनामी बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है। सर्चिग में मारे गये नक्सली के शव के साथ 1 नग .303 रायफल तथा 5 नग जीवित राउंड, एके-47 का मैग्जीन व 59 नग जीवित राउंड, नक्सली वर्दी 1 जोड़ी, कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, नक्सली पि_ू, नक्सली साहित्य, रेडियो व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ है।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि, जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिस पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को 4 जुलाई से सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ होती रही। उन्होने बताया कि मृत नक्सली की पहचान 8 लाख का इनामी सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है, जो पीएलजीए बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 का डिप्टी कमांडर के रूप में टेकलगुडिय़म क्षेत्र में सक्रिय था। सोढ़ी कन्ना धरमारम कैंप पर हमले सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वह सीसीएम माड़वी हिडमा का सहयोगी था, और बटालियन में स्नाइपर के रूप में कार्यरत था। उसके मारे जाने से नक्सली संगठन को स्नाइपर क्षमताओं के लिहाज से भारी क्षति हुई है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में प्राप्त निर्णायक सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सघन, रणनीतिक एवं निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। बीते 18 महीनों (2024-25) में अब तक 415 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होने बताया कि भीषण वर्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले मानसून के इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी सुरक्षाबलों की सक्रियता, सतर्कता और समर्पण में कोई कमी नहीं आई है।

*अमित कौशल शर्मा*
*बस्तर संभाग प्रमुख*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles