Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यशाला सम्पन्न, 177 स्कूलों के प्रभारी हुए शामिल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025*

बस्तर जिले में कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हरीस एस के मार्गदर्शन में जूनियर रेडक्रॉस समिति की एक दिवसीय कार्यशाला ज्ञानगुड़ी केंद्र धरमपुरा में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिले के कुल 177 विद्यालयों के जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सेवा और राष्ट्रीयता की भावना को विकसित करना और उन्हें स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
रेडक्रॉस के जिला सचिव डॉ. संजय बसाक ने बताया कि विद्यालय स्तर पर रेडक्रॉस समिति का गठन करने से बच्चों में सेवा भावना और राष्ट्रीयता का भाव विकसित होता है। साथ ही, इसके माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य और बीमारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने टीबी के बारे में जानकारी दी और इस अभियान में जूनियर रेडक्रॉस की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी प्रभारियों से इस कार्यक्रम में सहयोग देने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार अहीर ने बताया कि रेडक्रॉस समिति के सदस्य आपदा और कठिन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने और प्राथमिक उपचार किट का उपयोग सीखने पर जोर दिया। जिला रेडक्रॉस समिति के प्रभारी श्री अलेक्जेंडर चेरियन ने कहा कि यह सोसायटी बच्चों को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही यह शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगी। जूनियर रेडक्रॉस उप-समिति के अध्यक्ष श्री सतपाल शर्मा ने सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में रेडक्रॉस समिति का गठन करने का आग्रह किया। यह कार्यशाला रेडक्रॉस सदस्यों को विषम परिस्थितियों जैसे बाढ़ और अन्य आपदाओं में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित थी। कार्यशाला में भविष्य की कार्ययोजना पर समन्वय बनाने पर भी चर्चा की गई।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles