Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में अवैध धान तस्करी – सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से राज्य को भारी नुकसान*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 12 नवम्बर 2025*

(सीमा क्षेत्र से विशेष रिपोर्ट)

उड़ीसा के पदमगिरी और चक्काबुका क्षेत्र से अवैध रूप से धान की तस्करी कर सीमा पुसपाल होते हुए छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। यह पूरा खेल राज्य की सीमा पर रात के अंधेरे में संचालित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय व्यापारी, परिवहन वाहन चालक और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत है।

रात के समय, लगभग 2 बजे से 3 बजे के बीच, उड़ीसा से मालवाहक वाहनों में धान लाया जाता है और छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कराया जाता है। यह तस्करी पूरी तरह अवैध है, क्योंकि इस धान की खरीदी सरकारी नियमों के विरुद्ध की जा रही है।और यह तस्करी देखते हुए हमने सबूत के तौर पर वीडियो भी बनाया है जिसमें स्पष्ट दिखाई पड़ता है कि किस तरह से धान की अवैध तस्करी हो रही है ।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस तस्करी में छत्तीसगढ़ के आदिवासी किसानों का शोषण किया जा रहा है। कई व्यापारी उनके नाम और जमीन के पट्टों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि असली किसानों को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। इससे जहां एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय किसानों का हक भी छीना जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क काफी समय से सक्रिय है और इसमें सरकारी अधिकारियों का अप्रत्यक्ष सहयोग भी शामिल बताया जा रहा है। अगर इस पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्य की आर्थिक हानि और बढ़ सकती है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles