*स्वच्छता परमो धर्मः के संकल्प से शुरू हुई स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025*

*17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक नगर पालिका मनाएगी स्वच्छता का उत्सव*
*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 17 सितंबर 2025*
स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का क्रियान्वयन प्रदेश के सभी नगरी निकायों एवं अन्य सभी शहरों में किया जा रहा है।
भारत सरकार शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार देश के समस्त राज्यों में एवं समस्त शहरों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह पखवाड़ा स्वच्छ उत्सव के रूप में हर शहर हर गली हर मोहल्ले हर घर तक पहुंच रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि स्वच्छता हमारी संस्कृति और संस्कार का प्रतीक रहा है। हमारे स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता की जड़े प्राचीन समय से जुड़ी हुई है। यह हमें हमारे पूर्वजों से मिला है, जो अपनी युवा पीढ़ी को उनके भविष्य और समाज को स्वस्थ तथा अपने नगरों को स्वच्छ छवि की पहचान प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस पखवाड़े का शुभारंभ आज नगर पालिका परिषद कोंडागांव द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी एवं अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थित में हुआ।
इस अभियान का शुभारंभ विकास नगर स्टेडियम में स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही स्वच्छ रैली एवं श्रमदान में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपना योगदान दिया। यह अभियान 02 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसमें नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में नगर वासियों से अनुरोध है कि वे भी स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर इसमें अपनी भागीदारी दें।



