Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति कोटे में कटौती*

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम को ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ आजतक, केशकाल/कोंडागांव 17 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति कोटे में कटौती कर 70% से 40% करने तथा सहायक अभियंता के पदों पर सीधी भर्ती का प्रतिशत बढ़ाते हुए रिक्तियों को ऑल इंडिया लेवल पर खोलने के आदेश का डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है।
एसोसिएशन का कहना है कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेरोजगार इंजीनियर युवाओं के रोजगार अवसरों में भारी कमी आएगी। आदेश को पुनः संशोधित कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर आज डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में सहायक अभियंता श्री एल.एस. टेकाम, श्री पी.एल. अहिरवार तथा कनिष्ठ अभियंता श्री विनोद मरकाम, विजेंद्र कुमार, सत्तार बैग, विकाश साहू, राजेश कोमा, भागवत पोया और प्रयास वोडितेलवार शामिल रहे।
विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने इस विषय पर सार्थक प्रयास एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
अंकुश शर्मा(जिला ब्यूरो कोंडागांव)

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles