Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अंगीकार 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना टीम की बैठक*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 15 सितम्बर 2025*

जगदलपुर:- नगर पालिक निगम अंतर्गत अंगीकार 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महापौर संजय पांडे एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए एवं पूर्व में स्वीकृत आवासों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से भी जोड़ा जाए, ताकि लाभार्थियों को दोहरे लाभ प्राप्त हो सकें। साथ ही आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आवास योजना के नोडल अधिकारी गोपाल भारद्वाज, सहायक नोडल अधिकारी अमर सिंह, सुरभि, संजय, भूपेश एवं मेश्राम जी उपस्थित रहे।
महापौर संजय पांडे ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य सिर्फ घर उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को गरिमामयी जीवन जीने का अवसर देना है। जगदलपुर नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे। हमारी प्राथमिकता है कि लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से आवास मिले और पूर्व में स्वीकृत आवासों को नवीनीकरण व बिजली जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना आवास दिवस के अवसर पर भी हम अधिक से अधिक लोगों तक योजना का संदेश पहुँचाएँगे।

नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा अंगीकार 2025 के अंतर्गत नगर निगम की टीम पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी पात्र परिवारों को मिले। इस पहल से न केवल आवास मिलेगा, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी सुनिश्चित होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles