WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*निःशुल्क टेस्ट सीरीज के माध्यम से अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 15 सितंबर 2025*

जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा संचालित लक्ष्य कोचिंग संस्थान में प्रत्येक रविवार को सीजीपीएससी, अमीन-पटवारी और शिक्षक भर्ती वर्ग 2 व वर्ग 3 परीक्षाओं के लिए निःशुल्क टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व अपनी तैयारी परखने और कमजोरियों को पहचानने का अवसर देना है। यह टेस्ट सीरीज न केवल आत्ममूल्यांकन का साधन बनेगी बल्कि मुख्य परीक्षा में होने वाली गलतियों से बचने का भी मार्ग प्रशस्त करेगी।
इस टेस्ट सीरीज़ में परीक्षार्थियों को सीजीपीएससी के 45 टेस्ट, अमीन-पटवारी के 10 टेस्ट, शिक्षक भर्ती वर्ग 2 के टेस्ट और शिक्षक भर्ती वर्ग 3 के 15 टेस्ट किए जाएँगे।
संस्थान ने इन टेस्ट का प्रारूप व्यापम और सीजीपीएससी की वास्तविक परीक्षाओं के अनुरूप तैयार किया है। बड़ी संख्या में कोंडागांव के अभ्यर्थी पहले ही पंजीयन कर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह टेस्ट सीरीज पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन जिला पंचायत के पीछे स्थित लक्ष्य कोचिंग संस्थान, कोंडागांव में करवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश के हर प्रतिभाशाली युवा को, चाहे वे आर्थिक रूप से कितने ही कमजोर क्यों न हों, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिले। इसी विजन के तहत कोंडागांव जैसे अति संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और टेस्ट सीरीज की सुविधा दी जा रही है। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर और सफलता की ओर अग्रसर करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles