Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित*

*26 सितम्बर तक महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यालय में करना होगा आवेदन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 15 सितम्बर 2025*

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस और आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत एक महिला को 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 के लिए इस पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप अधिसूचना के प्रपत्र-क में उपलब्ध है। इच्छुक महिलाएँ अपने आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कलेक्टोरेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में जमा कर सकती हैं। प्रत्येक जिले में गठित चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद सर्वोत्कृष्ट दो महिलाओं के नामों का चयन कर अनुशंसा सहित नवा रायपुर स्थित महिला एवं बाल विकास संचालनालय को भेजा जाएगा। जिला स्तर पर गठित चयन समिति की बैठक आयोजित कर, अनुशंसित प्रविष्टियों के सभी दस्तावेज, प्रपत्र-ख में संकलित जानकारी और प्रपत्र-ग में अनुशंसित आवेदन की संक्षेपिका सहित 01 अक्टूबर 2025 तक विशेष वाहक के माध्यम से संचालनालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना स्क्रीनिंग के प्रेषित प्रविष्टियाँ और विलंब से प्राप्त आवेदन विचार के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए निकटतम महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles