Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कोण्डागांव का परचम, सात स्वर्ण समेत हासिल किया प्रथम रनर-अप का खिताब*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 15 सितंबर 2025*

खेल प्रतिभा के मामले में कोण्डागांव के युवा लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण बिलासपुर में 13 और 14 सितंबर को आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता में देखने को मिला, जहां जिले के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर 7 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य इस तरह कुल 15 पदक जीतकर प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।

कोण्डागांव जिले के स्वर्ण पदक विजेता में गोमती नाग, लिलेश्वरी वडडे, ममता नेताम, योगिता मांडवी, विशिष्टा राजपूत, हेमवती नाग और रंजीता करोटी शामिल है, इसी तरह रजत पदक विजेता वेदांत ठाकुर, राजवीर वरने, नवीन बर्मन, मोहित भास्कर और भूमिका शर्मा ने जीते। वहीं, कांस्य पदक ख्वाहिश रामटेके, लेखा नेताम और चंद्रप्रभा ठाकुर ने अपने नाम किया।

यह उल्लेखनीय है कि कोण्डागांव जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर, आईटीबीपी के प्रशिक्षक उदय सिंह यादव के मार्गदर्शन में जिले के बच्चों को जूडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण का नतीजा है कि कोण्डागांव अंचल के जूडो खिलाड़ी आज राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि, कोण्डागांव के बच्चों ने यह साबित किया है कि यदि उन्हें उचित अवसर और सही प्रशिक्षण मिले, तो वे किसी भी स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षक की लगन का ही परिणाम है कि जिले ने इतने पदक जीतकर प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया है। प्रशासन आगे भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। खिलाड़ियों की सफलता से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। माता-पिता और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग लाई है, वहीं ग्रामीण अंचलों से निकलकर राज्य स्तर तक पहुंचने वाले ये खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रौशन करने की क्षमता रखते हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles