Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*25वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिये बस्तर की टीम रवाना।*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 15 सितम्बर 2025*

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में बिलासपुर जिला जूडो संघ द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता (बालक-बालिका) 2025 का आयोजन खेल परिसर सकरी रोड, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.) में 13 सितम्बर से 14 सितम्बर तक आयोजित कर रहा है। प्रदेश संघ के सचिव शंभुराम सोनी ने बताया कि राज्य जूडो संघ नियमित रुप से राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जिला जूडो संघों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में राज्य के पंजीकृत जूड़ो खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले सकते हैं। सब जुनियर जूडो प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ी 12 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम अर्थात् 2011,2012 एवं 2013 मे मध्य जन्म लिए खिलाड़ी पात्र होगे। उसी प्रकार कैडेट खिलाड़ी 15 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम के जूड़ाकाओं जो कि वर्ष 2008, 2009 एवं

2010 के मध्य जन्म लिए हो भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले समस्त जूडो खिलाड़ियों को पंजीयन के समय आपनी जन्म प्रमाण पत्र, अध्ययनरत शाला के प्राचार्य का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं शासकीय अस्पताल से प्राप्त ए.वी.टी. ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट प्रस्तुत करना होगा। प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से ही चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने भेजा जाता है। आज राज्य के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं।
बस्तर से 22 खिलाड़ी 4 अधिकारी के साथ 26 सदस्यों की टीम रवाना हो गई है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles