*पुलिस प्रणाली में नवाचार को आत्मसात करने के सीसीटीएनएस पुलिस बल का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित*

छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 14 सितम्बर 2025
जिला बस्तर पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, वहीं पुलिस की बेहतर कार्यशैली व क्षमता के लिए निरन्तर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।आज दिनांक 14/09/2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के निर्देशन में पुलिस प्रणाली में नवाचार को आत्मसात करने के सीसीटीएनएस पुलिस बल का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उक्त कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला पुलिस के समस्त सीसीटीएनएस बल से कार्य के दौरान होने वाली समस्या की जानकारी ली गई एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा सीसीटीएनएस संबंधी निर्देशों के पालन हेतु आदेशित किया गया। सीसीटीएनएस के अंतर्गत संचालित ई समन, वीसीएनबी, मालखाना एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही सीसीटीएनएस बल द्वारा संचालित किए जाने वाले समस्त पोर्टल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया । कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर श्री धोत्रे सुमित कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमति गीतिका साहू एवं जिला मुख्यालय के सीसीटीएनएस शाखा प्रभारी व बल उपस्थित रहे ।
*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*



