WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*18 शिक्षकों का हुआ सम्मान सम्मानित*

*राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका: विधायक सुश्री उसेंडी*

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 14 सितम्बर 2025

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में जिले के 18 शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उत्कृष्ट प्राचार्य, ज्ञानदीप, शिक्षा दूत और उत्कृष्ट प्रधान पाठक की श्रेणी में सम्मानित किया गया। साथ ही 65 सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

विधायक सुश्री उसेंडी ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में उनकी अहम भूमिका होती है। शिक्षक नई पीढ़ियों को तैयार करते हैं, समाज को सही दिशा दिखाते हैं और विद्यार्थियों को एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक भविष्य में भी बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर मजबूत पीढ़ी का निर्माण करेंगे।

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्मान से नई ऊर्जा मिलती है और कार्य के प्रति और लगन बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जिले के कई शिक्षक अपने विद्यालयों को स्वप्रेरणा से संवार रहे हैं। शिक्षक विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में कार्य करें, बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें, कम्प्यूटर व लाइब्रेरी की सुविधाएं विकसित करें तथा परिसर में औषधीय पौधों का रोपण कर विद्यार्थियों को उनसे परिचित कराएं। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। कलेक्टर ने विश्वास जताया कि शिक्षकों की मेहनत से अधिक से अधिक विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान पाएंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान डीएमसी श्री ईमल बघेल और शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles