Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*वनमंत्री केदार कश्यप ने मांदलापाल-चेराकूर और गोंडियापाल में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

*सुशासन में तेज हुई बस्तर में विकास की गति :मंत्री श्री कश्यप*

छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 13 सितम्बर 2025

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्तर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह भूमिपूजन कार्यक्रम ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और बुनियादी सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम है। ग्राम पंचायत चेराकुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्राथमिक शाला कोटवार पारा में 9 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आहता (बाउंड्री वॉल) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन किए गए कार्यों में ग्राम पंचायत चेराकुर, गोंदियापाल और गुमगा के तहत कुल 39 लाख 61 हजार रुपये के विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों में कोलेबेड़ा, माधवानी और नयापारा मार्ग पर पुलिया निर्माण, साथ ही ग्राम चेराकुर में बाजार शेड और सी.सी. सड़क निर्माण का कार्य प्रमुख है।
इसी कड़ी में मांदलापाल ग्राम पंचायत में 56 लाख 68 हजार रुपये की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें पखरागुड़ा मांदलापाल मार्ग पर पुलिया निर्माण, मुख्य चौक पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाना, लालपाइक बाजार में बाजार शेड और सी.सी. सड़क का निर्माण, और प्राथमिक शाला नयामुण्डपाड़ा में नवीन भवन का निर्माण कार्य शामिल है।
सभी कार्यों का कुल अनुमानित व्यय 1 करोड़ 5 लाख 29 हजार रुपये है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और जनजीवन को बेहतर बनाना है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा, “आज हम यहाँ सिर्फ कुछ निर्माण कार्यों की नींव नहीं रख रहे हैं, बल्कि बस्तर के भविष्य की नींव रख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ‘गांव-गांव विकास, जन-जन विश्वास’ के संकल्प के साथ काम कर रही है।” उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। इस दिशा में पुलिया निर्माण, बाजार शेड, स्कूल भवन और सोलर संयंत्र जैसे कार्य महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं केवल कंक्रीट और ईंटों से बनी संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि ये सीधे तौर पर ग्रामीणों की दैनिक ज़रूरतों और आकांक्षाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन में बस्तर में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों में हमने देखा है कि सरकार कैसे दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुँचा रही है। यह दिखाता है कि हमारी सरकार बस्तर के लोगों के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का हर नागरिक

सम्मानजनक जीवन जी सके और उन्हें हर वो सुविधा मिले, जिसके वे हकदार हैं।”

अपने संबोधन के अंत में, श्री कश्यप ने स्थानीय
उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी विकास कार्यों से शिक्षा, व्यापार और आवागमन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित करे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। पुलिया निर्माण, बाजार शेड, स्कूल भवन, सोलर संयंत्र जैसे कार्य स्थानीय जरूरतों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव-गांव विकास, जन-जन विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में भी विकास की रोशनी पहुँच रही है। श्री कश्यप ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अपील की कि वे इन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग करें और विकास को जनभागीदारी से मजबूत बनाएं।
इस दौरान उनके साथ बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles