*डी०ए०व्ही० एमएमपीएस स्कूल बेलगांव (माकड़ी) में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा लगाया गया चलित थाना*

उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को नवीन आपराधिक कानून, सायबर अपराध, महिला अपराध, यातायात के नियम व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।
*छत्तीसगढ़ आजतक, माकड़ी/कोंडागांव 23 अगस्त 2025*
पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री वाय० अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के. मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 23.08.2025 को डी०ए०व्ही० एमएमपीएस स्कूल बेलगांव माकड़ी में चलित थाना लगाकर निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा स्कूल में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में, सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों व यातायात नियमों का पालन करने एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है। इस दौरान समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें|



