Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में एआई का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू*

*छत्तीसगढ़ आजतक,बीजापुर 13 अगस्त 2025*

बीजापुर। डिजिटल युग की मांग को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण की शुरुआत की है। पांच दिवसीय कोर्स स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और व्यवहारिक उपयोग से जोडऩे तैयार किया गया है।
कलेक्टर साबित मिश्रा ने बुधवार को बीजापुर मुख्यालय में पांच दिवसीय कोर्स की शुरूआत करते हुए उन्होंने एआई को भविष्य की सबसे अहम तकनीकों में से एक बताया और कार्यशाला का फायदा उठाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्रों को न केवल एआई की मूलभूत जानकारी मिलेगी, बल्कि इसके व्यावहारिक उपयोग और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी संभावनाओं के बारे में भी सीखने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस पहल से जिले के युवा भविष्य की डिजिटल दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगे। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के पर्यवेक्षण में शुरू यह कार्यक्रम स्किल इंडिया, आईआईटी मद्रास, आईआईएम अहमदाबाद की कंपनी जीयूवीआई का एक जॉइन्ट वेंचर है। देश की भौगोलिक स्थितियों और बहुभाषी होने की वजह से फिलहाल इसे नौ भारतीय भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम, उडिय़ा, मराठी और गुजराती में उपलब्ध कराया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles