WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व रथ परिक्रमा मार्ग में 07 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य का विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक श्री किरण देव एवं महापौर श्री संजय पांडे हुए शामिल*

*विधायक श्री किरण देव की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी है भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने की स्वीकृति*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 10 अगस्त 2025*

विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है। जिससे बस्तर के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत तार बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है । इस कार्य के पूर्ण होने पर दशहरा पर्व के दौरान रथ परिक्रमा में काफी सहूलियत होगी। विधायक श्री किरणदेव ने इसकी महत्ता को देखते हुए सीएसपीडीसीएल को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने पर जोर देते कहा कि इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरी होने से बस्तरवासियों में काफी हर्ष है। अब सभी लोगों को रथ परिक्रमा के दौरान अंधेरे में रहकर देखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब रथ परिचालन के दौरान विद्युत आपूर्ति चालू रहेगी और अब हम बिना विद्युत बाधा के रथ परिचालन का आनंद ले सकेंगे। उक्त बात विधायक श्री किरण देव ने रविवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल में बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व रथ परिक्रमा मार्ग पर 07 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम अवसर पर कही। उन्होंने इस मौके पर क्षेत्र की जनता के अपेक्षा के अनुरूप अन्य विकास कार्यों को भी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

टाऊन हॉल में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरण देव ने कहा कि बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व में रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के संबंध में विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उक्त रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत तार बिछाने की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसका आज सिरहासार चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। इस भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य प्रारंभ होने पर विधायक श्री किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व में रथ परिचालन के दौरान परिक्रमा मार्ग मां दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी ,भीतर रैनी रथ परिचालन स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली लालबाग से कुम्हड़ाकोट क्षेत्र तक बस्तर दशहरा का रथ का परिक्रमा होता है। इस रथ परिक्रमा के दौरान इन मार्गो पर विद्युत सेवा बाधित होती है, जिसके लिए भूमिगत विद्युत तार बिछाने की अत्यधिक आवश्यकता थी, जो अब मूर्त रूप लेगा।
इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की बहुप्रतीक्षित जरूरत आज पूरी हो रही है। विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। यशस्वी विधायक किरण देव के मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग बस्तर दशहरा पर्व के दौरान भूमिगत विद्युत केबल बिछाने कार्य का स्वीकृति प्रदान किया है। विधायक श्री किरणदेव के नेतृत्व में लगातार नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है और शहर के चौमुखी विकास में एक नया आयाम स्थापित हो रहा है। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री निर्मल पानीग्राही,श्री संग्राम सिंह राणा,श्री लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंघारी, कलावती कसेर, पार्षद श्री पितामह नायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों सहित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी और नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह( मुनमुन सिंह )*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles