Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*12 वर्षीय लक्ष्मी का रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने का सपना टूटा, कुंए में डूबने से हुई मौत*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 9अगस्त 2025*

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपार कन्या आश्रम में पढऩे वाली कक्षा 3 की छात्रा लक्ष्मी पुनेम (12 साल) की शनिवार सुबह कुआं से पानी निकालते समय पैर फिसल जाने के कारण वह गिर और डूब जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। छात्रा लक्ष्मी पुनेम का रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने का सपना टूट गया।
शुक्रवार दोपहर में छात्रा लक्ष्मी अपने सहेली के साथ आश्रम के समीप स्थित पारा में अपने रिश्तेदार के यहां राखी मनाने के लिए गई हुई थी। शनिवार सुबह जब छात्रा नहाने के लिए कुआं से पानी निकाल रही उस वक्त पैर फिसल गया। खेती के समीप कुआं गहरा था। पानी भरे रहने से छात्रा उसमें डूब गई। साथ में नहा रही चचेरे बहन के द्वारा सूचना देते तक काफी देर हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुआं काफी गहरा होने के कारण बड़ी मुश्किल से का शव को बाहर निकाला गया। मृतका बच्ची लक्ष्मी पुनेम गोंदमेटा ग्राम पंचायत मर्रामेटा इंद्रावती नदी पार गांव की निवासी हैं।
विभाग के मंडल संयोजक समरथ ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां एक टीम पहुंची है, घटना की जानकारी ली जा रही है। ट्रायबल विभाग की ओर से संचालित कन्या आश्रम इतामपार के अधीक्षिका संजू सेठी भी आश्रम में मौजूद नहीं है।
इस घटना को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पोर्टा केबिन चेरपाल में दो दिन पूर्व सांप काटने से एक बच्चे की मौत होना यह विभाग की लापरवाही है। वहीं अब कन्या आश्रम इतामपार की छात्रा की कुएं में डूबने से मौत होना गंभीर मामला है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles