Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जेल की दीवारों के बीच भी महक उठा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, बहनों ने भाइयों से लिया संकल्प…*

*छत्तीसगढ़आजतक, जगदलपुर 9 अगस्त 2025*

जगदलपुर। राखी का त्योहार… वो दिन जब भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सबसे खूबसूरत रूप में नजर आता है. शनिवार को बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की धूम रही, लेकिन इन खुशियों का हिस्सा बने वे लोग भी, जो जेल की ऊँची दीवारों के पीछे हैं. दूर-दराज़ से आई बहनें, अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए जेल तक पहुँचीं.
जगदलपुर केंद्रीय जेल में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला देर तक चला. लगभग 75 प्रतिशत बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र सजाकर इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया. यह अवसर भरा ही भावुक क्षण था. बंदी भाई भी रो रहे थे, और उनकी बहनें भी रो रही थीं.
पिछले 11 वर्षों से 376 के मामले में सजा काट रहा एक कैदी भावुक होकर बोला, जीवन में बहुत बड़ी गलती हुई है, और मैं उसके लिए प्रायश्चित कर रहा हूं. जेल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, रोजगार भी दिया है, और अब मेरा दृढ़ संकल्प है कि रिहाई के बाद पिता के काम को आगे बढ़ाऊं और मां-बाप व बहन की सेवा करूं.
वहीं उसकी बहन ने कहा, पिछले 11 सालों से हर रक्षाबंधन जेल में आकर राखी बांधती हूं. हर बार अपने इकलौते भाई से कहती हूं कि अब ऐसी कोई गलती मत करना, जिससे हमें जेल तक आना पड़े. एक और बहन की आँखें भर आईं. उसने कहा 25 साल पहले हम घर में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाते थे, लेकिन जब से भाई जेल में है, हमें यहाँ आकर राखी बांधनी पड़ती है. मेरी दुआ है कि अगली बार हम घर में साथ बैठकर त्योहार मनाएँ.
जेल अधीक्षक आरआर राय ने बताया कि रक्षाबंधन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. बहनों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए, ताकि वे आसानी से अपने भाइयों तक पहुँच सकें. त्यौहार में भाई-बहन को आमने-सामने बिठाकर राखी बांधने की सुविधा दी गई, जिससे कैदियों को मानसिक सुकून मिलता है, और वे अपने परिवार के साथ इस रिश्ते की गरिमा महसूस कर पाते हैं.

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles