WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिले के स्कूलों में हुआ मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पालक-शिक्षक सम्मेलन में शामिल होकर पालकों-शिक्षकों से की चर्चा*

*समुदाय की सहभागिता से शिक्षा एवं विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर,08 अगस्त 2025*

राज्य शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले के सभी शासकीय स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन सहित अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शामिल होकर पालकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में नियमित तौर पर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति,निर्धारित कालखंड के अनुरूप पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन का सुचारू संचालन, समुदाय की सहभागिता से न्यौता भोज का आयोजन इत्यादि मसलों पर विस्तृत चर्चा कर स्कूली बच्चों के समग्र विकास में सभी लोगों की भागीदारी पर जोर दिया। जिले के अंतर्गत कुल 266 संकुलों के 1526 प्राथमिक शालाओं, 638 माध्यमिक शालाओं, 101 हाईस्कूलों तथा 76 हायर सेकंडरी स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों में एक लाख 17 हजार 265 स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन में 37156 पालकों सहित 3660 स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने इस बारे में बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय स्कूलों में आयोजित मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का उद्देश्य पालकों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ते हुए बच्चों के समग्र विकास हेतु साझा रणनीति बनाना है। इस अवसर पर पालकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही प्राचार्यों, प्रधानपाठकों एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में पालकों से बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने सहित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के सुचारू संचालन, न्यौता भोज के आयोजन इत्यादि के लिए सुझाव आमंत्रित किया गया। जिससे पालक-शिक्षक समन्वय और मजबूत हो तथा बच्चों के समग्र विकास को एक नई दिशा मिल सके। जिले के स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन के दौरान एक प्रेरणादायक वातावरण बनाने के लिए बच्चों द्वारा उत्साह के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। डीईओ श्री बघेल ने बताया कि जिले के स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन के दौरान जिले के अधिकारियों ने भी शैक्षणिक व्यवस्था की इस महत्ती पहल में सक्रिय सहभागिता निभाई। जिसके तहत सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने हायर सेकंडरी स्कूल पंडरीपानी, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने हायर सेकंडरी स्कूल बिलौरी तथा नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बालीकोण्टा में आयोजित मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन में शामिल होकर पालकों-शिक्षकों से संवाद किया। इसी तरह जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अलग-अलग स्कूलों के मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन में भाग लेकर इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनने सहित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सहभागिता निभाई।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles