Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 1 अगस्त 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में पिछले कार्यकारिणी समिति की बैठक के निर्देश के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा किया गया। इसके अलावा जीवनदीप समिति जिला महारानी अस्पताल से संबंधित आवश्यकता पर चर्चा किया गया जिसमें माइक्रोबायोलॉजिस्ट के सेवावृद्धि के संबंध में, जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में अनुदान से प्राप्त मशीनों के रिएजेन्ट क्रय किये जाने, अस्पताल कादम्बिनी भवन में स्थापित 600 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट के मरम्मत कार्य करवाये जाने, एन.आर.सी. विभाग स्थानांतरित कर शिशु विभाग प्रारंभ करने के सबंध में चर्चा किया गया। इसके अलावा महारानी अस्पताल में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के भर्ती, अस्पताल परिसर में देवांश होटल के सामने स्थापित दो दुकानों के दर निर्धारण, अस्पताल, कार्यालय एवं आवासीय परिसर हेतु जाने वाले मार्ग में सुरक्षा मानक अनुसार नवीन लोहे का दरवाजा तथा 360 डिग्री सी.सी.टी.वी. लगाये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।

बैठक में अस्पताल ब्लड़ सेंटर के लिए शिविर फोल्डेबल डोनर काऊच क्रय करने तथा नाक, कान, गला विभाग एवं अस्थि रोग विभाग के सुचारू कार्य संचालन हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियों के क्रय के संबंध में चर्चा किया गया। इसके अलावा अस्पताल में विभिन्न प्रकार के डाटा एन्ट्री कार्यो के सूचारू संचालन के लिए डाटा सेंटर की व्यवस्था हेतु आवश्यकता और महारानी अस्पताल में कम्प्युटर एवं प्रिंटर के मरम्मत का कार्य, अस्पताल हमर लैब में सेंपल कलेक्शन एरिया में एल्युमिनियम पार्टिशन एवं लैब के सुरक्षा हेतु चैनल गेट एवं मरीजों के सुविधा हेतु रैम्प बनवाये जाने के लिए और जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल में विभिन्न आर्वतकों के भुगतान के संबंध में चर्चा किया गया। इसके साथ ही मेडिकल अपशिष्ट का बेहतर निपटान हेतु शहर के सभी नर्सिंग और अस्पतालों को निर्देशित करने के लिए सीएमएचओ को कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक सहित जीवनदीप समिति के अन्य सदस्य और निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles