Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 01 अगस्त 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कोंडागांव में जीवन दीप समिति कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल के भवन, मानव संसाधन एवं चिकित्सकीय उपकरणों सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें दुरूस्त करने पर जोर देते हुए नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर ने अस्पताल के मुख्य भवन एवं मातृ शिशु चिकित्सालय भवन के मरम्मत कार्य के सम्बन्ध में सीजीएमएससी, आरईएस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला चिकित्सालय अस्पताल के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।

पिछले वित्तीय वर्ष में कायाकल्प एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत स्टाफ की प्रोत्साहन राशि वितरित किये जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अस्पताल को सुचारु रूप से संचालन करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय एवं मातृ शिशु अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्यों को देखा और संबंधित निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी एवं अस्पताल के सभी स्टाफ उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles