WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*मंत्री रामविचार नेताम ने मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 31 जुलाई 2025*

राज्य के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि एवं कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर कोंडागांव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नारायणपुर, कोंडागांव एवं बस्तर जिलों के आदिवासी विकास, कृषि तथा उद्यानिकी विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।
समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन, लक्ष्य और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए मंत्री नेताम ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाएं जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाएं, यह शासन की प्राथमिकता है।
बैठक उपरांत मंत्री श्री नेताम ने ग्राम कोकड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव का भ्रमण किया। यहां उन्होंने मक्का से इथेनॉल निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि यह इथेनॉल प्लांट फिलहाल ट्रायल चरण में है। मंत्री नेताम ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के संचालन से क्षेत्र के किसानों को मक्का का बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री नेताम ने इस दौरान स्थानीय अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से चर्चा कर उत्पादन, संग्रहण और विपणन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास खन्ना, महाप्रबंधक श्री सत्यनारायण शुक्ला, बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles