Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*आकांक्षा हाट का आयोजन — स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा मंच*

*स्थानीय हस्तशिल्प कला सहित राखी का किया जाएगा विक्रय*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 29 जुलाई 2025*

स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को व्यापार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा हाट का आयोजन 30 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक सिरहासार भवन, जगदलपुर में किया जा रहा है। इस हाट में जिले की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों तथा राखियों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इस आयोजन का उद्देश्य इन महिला समूहों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। हाट में खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, सजावटी सामग्री और अन्य स्थानीय उत्पाद नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इस संदर्भ में जिला कलेक्टर श्री हरिस एस. ने कहा हमारा उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके कार्यों को पहचान दिलाना है। आकांक्षा हाट ऐसे समूहों को एक मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर सकें। यह आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है। जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस हाट में सम्मिलित होकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।
इस हाट का आयोजन नीति आयोग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रशासन की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति को भी संरक्षण मिलेगा।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles