Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*भरा पानी तो बरसते पानी में युवा सरपंच भरत ने सम्हाला मोर्चा,जेसीबी से पानी निकासी के लिए बनवाया रास्ता, ग्राम वासियों ने लिया राहत की सांस*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 28 जुलाई 2025*
एक तरफ ग्राम गढ़िया सरपंच ने कहा- मैं लगातार ग्राम वासियों के संपर्क में हूं । दूसरी तरफ ग्राम वासियों ने सरपंच को लेकर कहा विकास में साथ होते हैं आज परेशानियों में साथ है।
प्रदेश के साथ बस्तर में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो रहा है ऐसे कठिन समय में प्रशासन के साथ ऐसे जनप्रतिनिधि भी है जो बारिश में मजबूती के साथ ग्रामवासियों के साथ खड़े है ऐसे ही एक युवा सरपंच है ग्राम पंचायत गढ़िया के भरत कश्यप।*जो लगातार रुक-रुक कर हो रहे बारिश के बीच गांव के रास्तों में जल भराव, नालियों में जाम जैसे समस्याओं का निदान करने छतरी के लेकर खुद सड़कों पर निकल रहे है, घूम घूम कर सब देख रहे हैं और लगातार ग्राम वासियों के संपर्क में है। लगातार वर्षा के कारण पानी का निकासी नहीं होने के कारण पानी घरों में भरने लगा था जहां मौके पर जेसीबी के साथ पहुंच कर सरपंच भरत ने तत्काल पानी निकासी का रास्ता बनवाया। जिससे वहां के ग्रामवासियों ने राहत का सांस लिया।
भरत ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को जनता की समस्या बढ़े या गंभीर हो इससे पहले ही निदान करना चाहिए यही मेरा प्रयास रहता है । उन्होंने कहा कि कोई समस्या अगर बढ़ जाए जिससे लोगों का नुकसान हो यह मुझे मंजूर नहीं है भले ही मुझे कितना और कैसे भी काम करना पड़े।
भरत ने कहा कि लगातार बारिश से परेशानी तो बढ़ी है पर सभी ग्रामवासी एकजुट है और मैं लगातार ग्रामवासियों के संपर्क में हूं ,मेरा प्रयास है कि जितना भी हो सके मैं अपने लोगों के लिए कुछ कर पाऊं। वहीं मौके पर ग्रामवासियों ने कहा है कि गांव के सरपंच हमेशा जिस तरह विकास के लिए हमारे साथ खड़े होते हैं आज हमारे परेशानियों में हमारे साथ है ग्राम वासियों ने उत्साह के साथ कहा कि हमें विश्वास है मिलकर हम हर तरह के समस्या का हल कर सकते हैं।

*जय प्रकाश सिंह*
*सिटी ब्यूरो जगदलपुर*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles