Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*हाइवे पर जाम ट्रक को हटाकर यातायात पुलिस ने बचाई कई ज़िंदगियाँ*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 28 जुलाई 2025*

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रिलायंस पेट्रोल पंप डिवाइडर कटिंग के पास रविवार की रात करीब 8 बजे एक लोडेड ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक के पहिए पूरी तरह जाम हो जाने से उसका अधिकांश हिस्सा दोनों लेन पर फैल गया, जिससे तेज बारिश के बीच सड़क दुर्घटना की आशंका गंभीर हो गई थी।

यह स्थिति उस समय और खतरनाक हो गई जब अंधेरा और फिसलन भरी सड़क पर अन्य वाहनों के ट्रक से टकराने की संभावना बढ़ गई। लेकिन यातायात विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई कर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष जैन और यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रात्रिकालीन पेट्रोलिंग में तैनात ASI सुदर्शन दुबे, प्रधान आरक्षक नंद किशोर साहू और आरक्षक राकेश पाढ़ी तत्काल मौके पर पहुँचे। क्रेन और मैकेनिक की सहायता से ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया, परंतु ट्रक का पहिया अत्यधिक जाम और भार के कारण टस से मस नहीं हो रहा था।टीम ने मौके पर प्रकाश व्यवस्था, स्टॉपर और रेडियम पट्टियों की मदद से सुरक्षा सुनिश्चित की। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मैकेनिकल तकनीकों के माध्यम से पहियों को दुरुस्त किया गया। करीब 3.5 घंटे की अथक मशक्कत के बाद ट्रक को सफलतापूर्वक सड़क से हटाया गया और यातायात बहाल हुआ।

सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles