Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यालयीन कार्य हुआ डिजिटल*

*कलेक्टर ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों पर कर रहीं कार्यवाही*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 17 जुलाई 2025*

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने शासकीय कार्यालयों को डिजिटल बनाने की महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभी विभागों को निर्देशित किया है कि फाइलें एवं नोटशीट केवल ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही प्रस्तुत की जाएं। इस व्यवस्था पर अमल शुरू हो गया है और कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई एवं अपर कलेक्टर द्वारा भी फाइलों की प्रस्तुति एवं स्वीकृति ई-ऑफिस के माध्यम से की जा रही है। इस प्रणाली से शासकीय कार्यों की प्रक्रिया अब पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सूचना अधिकारी श्री हेमंत भगत एवं जिला लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी श्री पुनेश्वर वर्मा द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर मजबूत करने हेतु लगातार प्रयासरत है। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस को प्रभावी रूप से लागू किया है, जिससे सरकारी सेवाएं अधिक सुगम और उत्तरदायी बन रही हैं। ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों की रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव होगी, अनुमोदन प्रक्रिया में लगने वाला समय घटेगा, निर्णय लेने की गति बढ़ेगी, दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और डुप्लिकेशन पर रोक लगेगी। इस डिजिटल प्रक्रिया से कागजी कार्यवाहियों में कमी आने के साथ ही कार्यालयों की कार्यक्षमता में सुधार होगा। साथ ही कागज एवं परिवहन पर होने वाला व्यय घटेगा और समय की भी बचत होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles