Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत 01 नक्सली को किया गया गिरफ्तार..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,16 जुलाई 2025*

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दिनांक 15.07.2025 को डी.आर.जी. का बल, थाना भेज्जी 50 वी बटालियन के0रि0पु0 बल की ई कंपनी व 219 बटालियन के0रि0पु0 बल बी+सी कंपनी की संयुक्त पुलिस पार्टी दो भागों में विभक्त होकर ग्राम पान्ताभेजी, मैलासुर एवं ग्राम दन्तेशपुरम की ओर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी, कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा ग्राम दन्तेशपुरम व पान्ताभेज्जी के जंगल में नक्सली आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सली मुचाकी जोगा पिता स्व.मुचाकी सोमड़ा उम्र 35 वर्ष सा.दन्तेषपुरम थाना भेजी (कोन्टा एरिया कमेटी अंतर्गत मैलाससुर आर.पी. डी.के.एम.एस अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख रूपये) के विरूद्ध थाना भेज्जी में पूर्व से अपराध क्रमांक 11/2010 धारा 147, 148, 149, 302, 201, 344, 506 (बी) भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला जिसमें ग्राम दन्तेशपुरम के आम नागरिक माड़वी देवा की हत्या में शामिल था, तथा अपराध क्रमाक 01/2025 धारा 61 बी.एन.एस. 25 आर्म्स एक्ट 4, 5 वि.प. अधि.के मामले में संलिप्त होना पाया गया। उक्त गिरफ्तार नक्सली कोंटा एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था, जो पुलिस पार्टी को नुकसान पहुचाने के नीयत से 04 नग इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, 10 नग जिलेटीन राड एवं लगभग 10 मीटर कोर्डेक्स वायर को ग्राम पांताभेज्जी दन्तेषपुरम के जंगल मे छिपाकर रखा था, जिसे आरोपी के निशॉनदेही पर बरामद किया गया। उपरोक्त प्रकरणों में मुचाकी जोगा के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.07.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में जिला पुलिस बल, थाना भेज्जी, डी.आर.जी. सुकमा, एवं 50 वी बटालियन के0रि0पु0 बल की ’’ई कंपनी व 219 बटालियन के0रि0पु0 बल बी, सी कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles