Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*एनएमडीसी नगरनार में रक्तदान शिविर संपन्न..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,13 जुलाई 2025*

नगरनार एनएमडीसी इस्पात संयंत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को रोटरी क्लब और एनएमडीसी के सहयोग से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक एनएमडीसी के कर्मचारियों ने स्वस्फूर्त होकर रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. केएल आजाद और महारानी अस्पताल जगदलपुर के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.डिकेश रात्रे ने अपनी-अपनी टीम के साथ रक्तदान को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। रक्तदान शिविर में रक्तदाता और इस कार्य में लगे अपने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने शिविर स्थल का दौरा किया और एनएमडीसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव जैन से शिविर के बारे में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार डॉ सीएल गावरे और अन्य स्वास्थ्य अमले सहित जगदलपुर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles