Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

*बाजार के चबूतरे में प्रकट हुए प्राचीन शिवलिंग, श्रद्धालु कर रहे भव्य मंदिर बनाने की मांग…*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 4 जुलाई 2025*

जगदलपुर शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी संजय मार्केट में आज एक चबूतरे पर निर्माण कार्य के दौरान जमीन के नीचे प्राचीन शिवलिंग मिले. शिवलिंग के मिलते ही वहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बाजार में बरगद के पेड़ के नीचे वर्षों पहले एक छोटा सा शिव मंदिर स्थापित किया गया था. इस मंदिर को व्यवस्थित और पक्का स्वरूप देने के लिए जब स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू किया, तभी चबूतरे को तोड़ने पर करीब 3 फीट गहराई में शिवलिंग मिले.

*उमड़ा जनसैलाब*

शिवलिंगों के प्रकट होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन करने लगे. यहां आस्था का माहौल इस कदर बना कि लोग पूजा-अर्चना में जुट गए.
स्थानीय निवासी भावुक होकर बताते हैं कि यह स्थल उनके लिए बेहद खास है. एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “मैंने भगवान शिव से संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी. एक साल के भीतर मेरे घर बच्चा पैदा हुआ. तभी से मैंने संकल्प लिया था कि यहां एक भव्य मंदिर बनाऊंगी.”

*भव्य मंदिर निर्माण की मांग*

घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थल पर पक्का मंदिर बनाने की मांग उठाई है. उनका कहना है कि इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहेगी, बल्कि इस ऐतिहासिक स्थल को भी संरक्षित किया जा सकेगा.

*प्रशासन से जांच और सुरक्षा की उम्मीद*

फिलहाल शिवलिंगों की संख्या, आकार और उनके ऐतिहासिक महत्व को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन यहां पुरातात्विक सर्वेक्षण कराएगा और स्थल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा.

संजय मार्केट अब सिर्फ एक सब्ज़ी मंडी नहीं, बल्कि एक नई आस्था के केंद्र के रूप में लोगों की आस्था का प्रतीक बनता जा रहा है.

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles