WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा विकासखण्ड के चिंगपाल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

छात्र जीवन अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ पल होता हैकिरण देव

सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है- किरण देव

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 3 जुलाई 2025*

नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव , विधायक विनायक गोयल व अतिथियों ने किया स्वागत

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज दरभा विकासखण्ड में ग्राम चिंगपाल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुयें । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक चित्रकूट विनायक गोयल ने किया । शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व विधायक विनायक गोयल ने शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर विधालय जीवन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। चिंगपाल शासकीय विधालय में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इस लिए सभी छात्र नियमित रूप से शाला आकर मन लगाकर पढ़ाई कर अपने शाला, क्षेत्र का नाम रोशन करें। जीवन में छात्र जीवन सबसे श्रेष्ठ होता है। श्री देव ने कहा हमारी सरकार शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है । हमारे सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। हमारे शिक्षक से आह्वान करते हुए कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर देकर संवारने की आवश्यकता है। छात्र जीवन अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ जीवन होता है। वहीं कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें एवं बच्चों को जाति प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। साथ ही विधालय के छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किया गया।
विधायक विनायक गोयल ने कहा कि चिंगपाल में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं। बच्चे पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत कर पढ़ाई करें। अपने जीवन में सफल हो। पढ़ाई में लक्ष्य निर्धारित कर अपना बेहतर प्रदर्शन करें। हमारे बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है । वही शाला प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण अतिथियों के द्वारा किया गया। इस दौरान विधाशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग,जनपद पंचायत सदस्य गागराराम,जयमनी मोर्य ,राजू सोढ़ी, संरपंच जयराम बधेल, सूबेदार बधेल,रैतूराम, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया,अंनत राम ,बाबूल नाग, महेन्द्र बधेल , सीईओ वीरेन्द्र बहादुर, डीईओ बलिराम बधेल, डीएमसी अखिलेश मिश्रा,बीईओ जगदीश पात्र, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व स्कूल के शिक्षक तथा जनमानस उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles