Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*शिक्षकों का विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय धरना सम्पन्न*

*विकास खंड स्तरीय धरना प्रदर्शन से शिक्षण व्यवस्था रहा बंद*

*बारिश के बावजूद शिक्षकों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 1 जुलाई 2025*

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया एवं अन्य मांगों को लेकर 01 जुलाई 2025 को प्रदेश के 146 विकास खंड सहित कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर एवं माकड़ी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए भारी बारिश में रैली निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालक एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन विकास खंड वार अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को सौंपा गया।
कोंडागांव विकासखंड में ऋषिदेव सिंह जिला संचालक, प्रांतीय पदाधिकारी शिवराज ठाकुर, यशवंत देवांगन, पवन साहू, ब्लॉक संचालक मन्नाराम नेताम, मदन राठौर, सुकमन नेताम एवं राजूराम दीवान, लिखेश्वर पाण्डेय बड़ेराजपुर में जिला संचालक शंकर नेताम एवं सुभऊ नेताम ब्लॉक संचालक डूमनलाल मरकाम, मानसाय मरकाम एवं केशकाल में जिला संचालक कौशल नेताम, ब्लॉक संचालक राम सिंह मरावी, अमित मंडावी देवेंद्र कुपाल के नेतृत्व में, फरसगांव में प्रांतीय पदाधिकारी रामचंद्र सोनवंशी ब्लॉक संचालक सुकूराम नेताम, महेंद्र पटेल, मिठू राम मांझी एवं महेंद्र कश्यप के नेतृत्व में, माकड़ी में जिला सहसंचालक चन्द्रकांत जैन, रामदेव कौशिक, ब्लॉक संचालक रमेश प्रधान, जयलाल पोयाम, महेंद्र नेताम एवं अमिताभ मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांग विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को निरस्त कर 2008 के सेटअप लागू करने, क्रमोन्नति, पदोन्नति, पूर्व सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन का लाभ देने सहित जिला स्तरीय किए गए काउंसिलिंग में सेवा निवृत्ति होने वाले या जिनकी सेवा 02 वर्ष से कम है ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से मुक्त करने अथवा नगरीय क्षेत्र में पदस्थापना प्रदान करने, स्थानांतरण नीति व युक्तियुक्तकरण की पदस्थापना नीति में पति और पत्नी की सेवा होने के कारण पति और पत्नी को एक ही स्थान पर पदस्थापना दिए जाने का प्रावधान करते हुए पदस्थापना करने, कैंसर, हार्ट सर्जरी एवं गंभीर बीमारी से पीडित शिक्षक संवर्ग को स्वास्थ्य सुविधा लिए जाने हेतु व्यवस्था बनाते हुए वांछित नगरीय क्षेत्र में पदस्थापना करने, आपसी सहमति के आधार पर शिक्षक संवर्ग को पदस्थापना देते हुए व्यवस्थित करने की मांग प्रमुख रूप से सम्मिलित रहा।

*ऋषिदेव सिंह, जिला संचालक*
शिक्षक साझा मंच कोण्डागांव

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles