Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*01 जुलाई को विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*

*शत-प्रतिशत तालाबंदी का लक्ष्य,
एलबी संवर्ग के एपीसी, बीईओ, बीआरसी, प्रभारी प्राचार्य सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी होंगे शामिल*

*संकुलवार शिक्षकों ली जाएगी उपस्थिति, अनुपस्थिति शिक्षक होंगे चिन्हांकित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 26 जून 2025*

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया एवं अन्य मांगों को लेकर 01 जुलाई 2025 को प्रदेश के 146 विकास खंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । एक जुलाई के विकास खंड स्तरीय धरना प्रदर्शन में सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं सहित समस्त प्रकार के प्रशासनिक अधिकारी – कर्मचारियों जिला परियोजना अधिकारी, समन्वयक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, प्रभारी प्राचार्य की भी शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर कर सभी विकास खंड में बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की गई । इस कड़ी में जिला कोण्डागांव शिक्षक साझा मंच के जिला संचालक ऋषिदेव सिंह, कौशल कुमार नेताम, शंकर नेताम, रमेश चंद्र सोनवंशी, पवन साहू के निर्देशानुसार जिला के विकास खंड कोण्डागांव, केशकाल एवं बड़ेराजपुर में बैठक आयोजित कर संकुल समन्वयक के सामंजस्य से व्यापक रणनीति तैयार की गई।
कोंडागांव विकासखंड में शिवराज ठाकुर, यशवंत देवांगन, पवन साहू, ऋषिदेव सिंह, नरेश ठाकुर, मन्नाराम नेताम, मदन राठौर, सुकमन नेताम एवं राजूराम दीवान, लिखेश्वर पाण्डेय, मनोज ठाकुर, कपुरचंद देवांगन बड़ेराजपुर में डूमनलाल मरकाम, सुभाऊ रा नेताम मानसाय मरकाम एवं केशकाल में राम सिंह मरावी, अमित मंडावी देवेंद्र कुपाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई । इसी क्रम में कल दिनांक 27 जून 2025 को फरसगांव में सुकूराम नेताम, महेंद्र पटेल, मिठू राम मांझी एवं महेंद्र कश्यप के नेतृत्व में बीआरसी भवन में बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की जाएगी । माकड़ी विकासखंड में शिक्षक साझा मंच का बैठक में आयोजित किया गया । जिसमें रमेश प्रधान, जयलाल पोयाम, महेंद्र नेताम एवं अमिताभ मिश्रा के नेतृत्व में रणनीति तैयार की गई है । उक्त रणनीति के तहत कोंडागांव जिले में जितने भी संकुल केंद्र हैं उन केन्द्रों के आधार पर संकुल समन्वयक एवं संकूल प्रभारी द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति संकुलवार लेकर व्यापक ढंग से स्कूल में तालाबंदी करने एवं जो शिक्षक आंदोलन में नहीं होंगे उन शिक्षकों को ही चिन्हित कर उनके संदर्भ में अलग से रणनीति तैयार की जाएगी ।

*ऋषिदेव सिंह, जिला संचालक*
शिक्षक साझा मंच कोण्डागांव

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles