Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुईं विधायक सुश्री लता उसेण्डी*

*नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर कराया गया शाला प्रवेश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 26 जून 2025*

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन आज कोण्डागांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में विधायक सहित सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को उत्साहपूर्वक तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया और निःशुल्क गणवेश, पुस्तक भी दिया गया। कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 20 बालिकाओं को निःशुल्क सायकिल प्रदाय किया गया।
स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ‘लर्न टूडे-लीड टूमारो’ का मंत्र देते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए ईमानदारी के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी क्षेत्र में या विधा में रूचि हो, उस क्षेत्र में आगे बढ़ें, क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि आपकी ईमानदारी और मेहनत ही सफलता की मुकाम तक ले जाती है। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने शिक्षकों का सम्मान करें और उनके मार्गदर्शन मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए अपने स्कूल, परिवार और जिले का गौरव बढ़ाएं।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव जीवन का महत्वपूर्ण पल होता हैं। विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी यहां से पढ़कर निकली है और इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने बच्चों से कि कि जिस क्षेत्र में रूचि हो उस क्षेत्र में पूरी आत्मविश्वास के साथ अच्छी मेहनत करें और आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों को हैंडराइटिंग को बेहतर करने पर ध्यान देने की सलाह दी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल और पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगितायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधायक सुश्री उसेण्डी और कलेक्टर ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेण्डी और सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षकगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles