Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*धरमपुरा में निमार्णाधीन आडिटोरियम शीघ्र पूर्ण होगा, अतिरिक्त 09 करोड़ रुपए की स्वीकृति – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

*बस्तर अंचल के रंगकर्मियों को जल्दी मिलेगी बड़ी सौगात – किरण देव*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 24 जून 2025*

जगदलपुर।शहर के धरमपुरा क्षेत्र में निमार्णाधीन आडिटोरियम का काम तेजी से पूर्ण हो रहा है। आडिटोरियम के निर्माण कार्य को गति देने शासन से 09 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने निमार्णाधीन आडोटेरियम के लिए 09 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग शहर में आधुनिक आडिटोरियम की रही थी । जिस पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को इस विषय पर अवगत कराया गया था । बस्तरवासियों के मांग के अनुरूप धरमपुरा में निमार्णाधीन आडिटोरियम के लिए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे अब आडिटोरियम यथा शीघ्र आकार पायेगा।धरमपुर स्थित निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए राशि की कमी हो रही थी। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के लगातार प्रयास से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के लिए शासन से राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई । जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जनता के मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हर क्षेत्र में जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बस्तर के रंगकर्मियों के द्वारा निमार्णाधीन ऑडिटोरियम के जल्द निर्माण की मांग रखी है । परंतु उसके लिए राशि की कमी हो रही थी जिस पर रंग कर्मियों के मांग के अनुरूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि के मांग रखी थी जिस पर वित्त विभाग से 9 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है । जिससे बस्तर की बहु प्रतीक्षित मांग ऑडिटोरियम का जल्द निर्माण कार्य पूर्ण होकर बस्तर वीडियो को सौगात प्राप्त होगी । जगदलपुर विधानसभा के विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक किरण देव का लगातार प्रयास जारी है। स्वास्थ्य ,शिक्षा, पानी, बिजली पुल पुलिया एवं मूलभूत सुविधाओं को जनता के मांग के अनुरूप पूरा करते हुए लगातार विकास कार्य कर रहे हैं

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles