WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*बस्तर संभाग में गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 23 जून 2025*

आज बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बस्तर संभाग में संचालित पशु बाजारों के माध्यम से हो रही गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के विरुद्ध कलेक्टर कार्यालय, बस्तर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कोंडागाँव, दंतेवाड़ा एवं कांकेर जैसे संवेदनशील जिलों में संचालित अवैध पशु बाजारों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, और पैदल एवं वाहनों से हो रही पशु तस्करी पर कठोर कार्यवाही की जाए।
विहिप विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने कहा बस्तर की पवित्र धरती पर गोवंश की तस्करी हमारी धार्मिक आस्थाओं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का घोर अपमान है। सरकार यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाती,तो हमें सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल अवैध पशु बाजारों को बंद करे और दोषियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करे।
बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने बताया हम बार-बार प्रशासन को इन अवैध गतिविधियों की जानकारी दे चुके हैं, परंतु अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। हम चाहते हैं कि बस्तर संभाग में पशु परिवहन पर नियंत्रण के लिए स्थायी चेक पोस्ट बनाए जाएं और प्रत्येक वाहन की जांच हो।

बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा जनभावनाओं को आहत करने वाली ऐसी तस्करी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि 15 दिनों के भीतर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग मंत्री श्री रवि ब्रह्मचारी,अनिल अग्रवाल (विभाग सेवा प्रमुख),शंकर गुप्ता (जिला अध्यक्ष),विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप,जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी,विष्णु ठाकुर (विहिप जिला गौ संवर्धन प्रमुख), भवानी सिंह चौहान (नगर संयोजक), रवि नेताम (नगर गौ रक्षा प्रमुख), शुभम ठाकुर (नगर सुरक्षा प्रमुख), सनी रैली (नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख), सुंदर कश्यप (नगर सत्संग प्रमुख) सहित बकावंड, नगरनार, नानगुर, बस्तर, लौंहंडीगुडा प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बजरंग दल ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से होगा लेकिन यदि प्रशासन की निष्क्रियता जारी रही तो आंदोलन तेज और उग्र रूप से किया जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles