Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई : जवानों ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, आईईडी बम बरामद कर किया नष्ट*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर/जगदलपुर 23 जून 2025*

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में कुल 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, वर्दी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। इसके साथ ही दो अलग-अलग स्थानों से 5-5 किलोग्राम के दो आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 नक्सली गिरफ्तार*

बीजापुर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कुल 5 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। थाना मद्देड़ की कार्रवाई में एक माओवादी सहयोगी को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से विस्फोटक, माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग, माओवादी साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

डीआरजी बीजापुर और थाना गंगालूर की संयुक्त कार्रवाई में गश्त और सर्चिंग के दौरान मुतवेंडी क्षेत्र से तीन माओवादी विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।वहीं थाना जांगला की कार्रवाई में छोटे तुमनार मार्ग से एक माओवादी सदस्य को विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया है।

*IED बरामद कर किया गया नष्ट*

डीआरजी और बीडीएस की टीम ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल किया है। पोंजेर से पेद्दाकोरमा कच्चे मार्ग पर डिमाइनिंग और एरिया डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान जवानों की टीम ने नक्सलियों द्वारा स्टील टिफिन में छिपाकर रखे गए दो आईईडी बरामद किया। बरामद किये गए दोनों ही आईईडी 5-5 किलोग्राम वजन के थे, जिन्हें बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles