Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर ने गोलावण्ड, करियाकांटा और बम्हनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*

*गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिए सख्त निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 19 जून 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिले के गोलावण्ड, करियाकांटा और बम्हनी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि गर्भ ठहरने के एक माह के भीतर महिला की पहचान कर उसे आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल मुहैया कराई जाएं, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मितानिनों की भूमिका को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मितानिन अपने क्षेत्र की महिलाओं की लगातार निगरानी करें और गर्भवती होने की जानकारी समय पर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को दें, जिससे गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण से ही महिला को समुचित देखरेख एवं सुविधाएं मिल सकें।
गोलावण्ड स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टाफ से प्रत्येक माह आयोजित की जाने वाली जनचौपाल की जानकारी ली। निर्धारित समय पर जनचौपाल का आयोजन न होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर के सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने और 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भविष्य में निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रसव कक्ष और शौचालयों की स्वच्छता की भी जांच की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गर्भवती महिला स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दी गई सभी हिदायतों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में ठोस सुधार हो सके।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles