Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोण्डागांव जिले में अवैध रेत खनन का गोरखधंधा,रेत माफिया के हौसले बुलंद,गांव में पालकर रखे है गुर्गे,जो अपराध को देते हैं, संरक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 11 जून 2025*

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में इन दिनों अवैध रेत खनन का कारोबार चरम पर है। माफिया बेखौफ होकर रात के अंधेरे में नदियों से रेत निकालकर पड़ोसी राज्य उड़ीसा तक पहुंचा रहे हैं, और आश्चर्यजनक रूप से खनिज विभाग एवं पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बने बैठे हैं। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि कानून व्यवस्था और शासन की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े करती है।
माकड़ी ब्लॉक के दण्डवन गांव में अवैध खनन
स्थानीय जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि माकड़ी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दण्डवन में नारंगी नदी से दो स्थानों पर रात में अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। मौके पर जब पत्रकारों की टीम पहुंची, तो देखा गया कि भारी संख्या में टिपर वाहन अवैध रेत ले जा रहे हैं।
इनमें से एक वाहन चालक राहुल यादव ने बताया कि वह उड़ीसा रेत ले जा रहा है, और यह वाहन देवनाथ प्रधान का है। उसने खुलासा किया कि उसे देवनाथ के कहने पर ही यह कार्य करना पड़ता है। कुछ ही दूरी पर एक पोकलैंड मशीन भी काम कर रही थी, जिससे बड़े पैमाने पर रेत की खुदाई हो रही थी। मशीन चालक जगबंधु, जो उड़ीसा का निवासी है, ने बताया कि उसे 2200 रुपये प्रति घंटे की दर से भुगतान किया जा रहा है, लेकिन रेत कहां भेजी जा रही है, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
माफिया का आतंक और पत्रकारों पर दबाव
मीडिया टीम जब इस अवैध गतिविधि की कवरेज कर वापस लौट रही थी, तभी लगभग 25-30 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इन लोगों ने पत्रकारों से आक्रामक लहजे में पूछा कि “यहां किसके कहने पर आए हो?” और धमकी देते हुए कहा कि “यहां दोबारा मत आना, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।” यह स्पष्ट संकेत है कि अवैध रेत कारोबार में संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जिनके पास पर्यावरणीय और सामाजिक असर अवैध रेत खनन से न केवल नदी की जैवविविधता को नुकसान पहुंचता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर गिरता है, खेतों की उर्वरता प्रभावित होती है और पुल-पुलियाओं की नींव कमजोर होती है। इसके अलावा, यह स्थानीय संसाधनों की लूट है, जिससे शासन को राजस्व की भी हानि होती है।

 

देखें वीडियो

 

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles