WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*छत्तीसगढ़ में कोरोना, राजनांदगांव में भी अलर्ट, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,राजनांदगांव 29 मई 2025*

कोरोना के मरीध धीरे धीरे बढ़ रहे हैं. राजनांदगाव जिले से लगे दुर्ग जिले में कोरोना के तीन मामले सामने आने के बाद राजनांदगाव जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. राजनांदगांव जिले से महाराष्ट्र का बॉर्डर भी लगता है. महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, जिसे देखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

राजनांदगांव जिला प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोगों से अपील की है कि सर्दी जुकाम जैसे लक्षण आने पर वह अपनी जांच कराएं और डॉक्टर से मिले. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिया गया है.कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है. उन्होंने अस्पतालों में कोविड प्रबंधन के साथ ही मरीजों के उपचार संबंधी आवश्यक संसाधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है.

कोरोना के नए केसों को लेकर अस्पतालों को निर्देश: कलेक्टर ने कोविड-19 के संभावित संक्रमण के मद्देनजर बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले के सभी शासकीय अस्पतालों और निजी चिकित्सालयों को जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं. जिले को कोविड-19 प्रबंधन के लिए आईसीयू, ऑक्सीजन बिस्तर, वेंटिलेटर की व्यवस्था और आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कहा गया है.

कोरोना से लोगों को अलर्ट रहने की स्वास्थ्य विभाग की अपील

सर्दी, खांसी, बुखार वाले व्यक्ति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित (कोमार्बिड) व्यक्ति मास्क का उपयोग करें.
अनावश्यक भीड़भाड़ की जगह पर जाने से बचें
उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में जाए
जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले व्यक्ति पाये जाते हैं, उन घरों को हवादार रखें.
संक्रमण से बचाव के लिए दूरी बनाकर रखें
हैंडवाश और पूर्व में प्रचलित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और घबराए नहीं|

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles