WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*फिल्मी स्टाइल में मर्डर : पति ने पत्नी की सड़क हादसे में मौत की रची साजिश, पहले बोलेरो से कुचला फिर भी सांस नहीं टूटी तो*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,बालोद 28 मई 2025*

कमोबेश दो महीने पहले 22 मार्च को मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकंडरी में पदस्थ शिक्षिका की दुर्ग स्थित घर के लिए लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने मौके पर ही मौत हो गई थी. लेकिन अब इस घटनाक्रम में ट्विस्ट आ गया है, महिला को उसके पति ने ही अपनी गाड़ी से मारा था, यही नहीं हादसे के बाद महिला की सांस चलती देख उसे रॉड से पीट-पीटकर मार डाला था.
दो महीने पहले की जिस तरह से घटना सामने आई थी, उसके अनुसार, महिला शिक्षिका बरखा वासनिक स्कूल में प्यून के साथ घर लौट रही थी. इस दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई, वहीं प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

शिक्षिका की मौत पर परिजनों ने संदेह जताया, जिस पर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू की. सूत्रों के अनुसार, जांच में पाया कि बरखा का अपने पति शिशपाल के साथ अच्छा संबंध नहीं था. कई बार सुलह करने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी. आखिर में महिला अपने दुर्ग स्थित मायके में रहने लगी थी. लेकिन पति को पत्नी का अलग रहना रास नहीं आया.

पति शिशपाल ने पत्नी को मारने की योजना बना डाली. दुर्ग से शेरपाल से रोज आने-जाने वाली बरखा की टाइमिंग वगैरह सब की पड़ताल कर ली. और 22 मार्च को मौके देखकर रास्ते में सुनसान जगह पर गाड़ी से कुचल डाला. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी बरखा की सांस चलती देख शिशपाल ने पास रखे रॉड से ताबड़तोड हमला कर बची-खुची सांस से भी महरुम कर दिया.

पत्नी को मौत के घाट उतारने के आरोपी पति शिशपाल के साथ उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज इसका सिलसिलेवार तरीके से मीडिया के सामने खुलासा करेगी. लेकिन इस से घटना से बरखा के साथ रह रही उसकी सात साल की बेटी और पांच साल के बेटे की पूरी दुनिया ही बदल गई है. अब वह जिंदगी भर इस गुणा-भाग में ही लगी रहेगी कि आखिरकार दोष किसका था, उसकी मां का, या उसके पिता का.

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles