WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचेली पहुंचकर न्याय यात्रा में शामिल हुए*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जगदलपुर: कांग्रेस की न्याय यात्रा दूसरे दिन बचेली से शुरू हुई जो धुरली तक पहुंची*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 28 मई 2025*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर की समृद्धि संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए चल रही चार दिवसीय न्याय यात्रा का आज दूसरे दिन बचेली से शुरू हुई जो धुरली पहुँची न्याय पदयात्री धुरली में रात्रि विश्राम करेंगे। न्याय यात्रा की तीसरी दिन की शुरुवात धुरली से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचेली से शुरू हुई न्याय यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया एवं पदयात्रा की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चंद कॉर्पोरेट की बूरी नजर बस्तर के संसाधनों पर है। हाल ही में स्टार बीजापुर के कोरंडम खदान से पहले सैकड़ो पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई। वन विभाग, पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग से अब तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। सरकार में बैठे जवाबदार लोग अनभिज्ञ होने का दावा कर रहे हैं। सवाल यह है कि बस्तर के संसाधनों को लूटने का इस तरह का आदेश दे कौन रहा है? भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली बनाकर आदिवासी विरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन के अधिकार आदिवासियों से छीने जा रहे हैं। एनएमडीसी के नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं करने का वादा देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान किया था लेकिन आज भी केंद्र सरकार के निजीकरण के वेबसाइट पर प्रक्रियाधीन है। भाजपा सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ को कॉर्पोरेट का चारागाह बनाने के कुत्सित प्रयास के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के हक, जल-जंगल-ज़मीन एवं खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “न्याय यात्रा” में बचेली (दंतेवाड़ा) में शामिल हुआ। भाजपा की डबल इंजन सरकार बस्तर के संसाधनों को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपने का षड्यंत्र कर रही है। नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में ना सौंपने की ’मोदी की गारंटी’ के बाद भी प्लांट के निजीकरण की प्रकिया जारी है। बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए, उनके जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। बस्तर के संसाधनों की लूट की हर कोशिश का विरोध किया जायेगा।

न्याय यात्रा में दंतेवाड़ा पूर्व विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बिंद्रा-नवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles