*समाधान शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने मंत्री केदार कश्यप को सौंपा ज्ञापन*
,*विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण का हर ओर चर्चा*
*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 19 मई 2025*
*वर्तमान समय में सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन त्यौहार के अंतर्गत शासन की योजनाओं का लाभ एवं समस्याओं से अवगत होने विभिन्न स्तरों पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास कर सुशासन स्थापित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी*
*इसी कड़ी में आज कोण्डागांव के बम्हनी में जलवायु परिवर्तन एवं वन मंत्री माननीय केदार कश्यप जी से छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के साथ मुलाकात कर युक्तिकरण में व्याप्त विसंगति जिसमें मुख्य रूप से 2008 के सेटअप को यथावत रखने, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व क्रमशः सहायक शिक्षक से शिक्षक शिक्षक से व्याख्याता और व्याख्याता से प्राचार्य प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही करने आदि विषय पर चर्चा हुई माननीय मंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल को स्वयं बुलाकर इस संबंध में चर्चा किया एवं जो भी विसंगति है उसे माननीय मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की बात कही।*
*ये रहे मौजूद*
छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव यशवंत देवांगन बस्तर संभाग के अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष कौशल नेताम, कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष सुकमन नेताम रामदेव कौशिक महेश कुमार पटेल चंदूलाल देशमुख झापेंद्र पिस्दा दस्सु राम बघेल दशरथ नेताम, फुलधर देवांगन ,जलन पटेल, रमेश कोर्राम कमलेश सिन्हा पिलसाय सोरी, गजेंद्र पांडे, दयावती सेठिया, कमला कोर्राम ,विनोद मरकाम, रतुराम कोर्राम, रामेश्वर बघेल, मंगल राम पोयम, भूपेंद्र साहू मूंगा टंडन, सुमित्रा बघेल, अनूप विश्वास, हितेंद्र श्रीवास, कामदास नरसिंग,मुकेश समरथ, ललिता समरथ, केमती साक्षी, रुक्मणी साहू, अनीता कोर्राम, गीता मरकाम, डमरू मरकाम ,चिंटू नेताम, रामलाल नेताम आदि उपस्थित रहे।



